मनोरंजन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में 11 मई के एपिसोड में ‘हीरामंडी’ की पूरी कास्ट नजर आएगी

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में इस हफ्ते शनिवार यानी 11 मई को फिल्म 'हीरामंडी' की कास्ट धमाल मचाने वाली है। संजय लीला भंसाली की यह सीरीज हाल ही OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और तारीफ हो रही है। अब पूरी कास्ट कपिल के शो में नजर आएगी, जिसका मेकर्स ने हाल ही प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और अदिति राव हैदरी नजर आ रही हैं। उन सभी ने कपिल के शो में खूब मस्ती की, और 'हीरामंडी' की शूटिंग से दिलचस्प किस्से भी शेयर किए।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कपिल शर्मा सभी हीरोइनों से पूछते हैं कि संजय लीला भंसाली की फिल्म है, तो पहले दिन नर्वसनेस रहती है, क्या वो भी नर्वस थीं? इस पर Manisha Koirala कहती हैं कि वह और सभी बहुत नर्वस थे। बल्कि हर सीन से पहले नर्वसनेस होती थी। इसके बाद रिचा चिड्ढा बताती हैं कि उन्होंने 'हीरामंडी' में किसी सीन के लिए कितने रीटेक लिए।

ऋचा चड्ढा ने 'हीरामंडी' में 1 सीन में लिए 99 रीटेक
ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी से पूछती हैं कि उन्होंने 'हीरामंडी' में किसी सीन के लिए कितने रीटेक लिए। सोनाक्षी जवाब देती हैं कि उन्होंने 12 रीटेक लिए। इस पर रिचा बोलती हैं कि उन्होंने तो 99 रीटेक लिए। यह सुनकर सोनाक्षी से लेकर अर्चना पूरन सिंह समेत सभी लोग हैरान रह जाते हैं। अर्चना और सोनाक्षी की तो आंखें फटी रह जाती हैं।

सोनाक्षी से शादी का सवाल, लगाया पानी पूरी का ठेला
कपिल ने बाद में सोनाक्षी से उनकी शादी को लेकर भी सवाल पूछा। इसके लिए उन्होंने आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी का उदाहरण दिया। यह सुनकर सोनाक्षी ने कहा कि वह उनके जले पर नमक छिड़क रहे हैं। शो में जब 'हीरामंडी' की कास्ट आई, तो कपिल शर्मा ने उन सभी हीरोइनों के लिए पानी पूरी का ठेला भी लगाया। प्रोमो काफी मजेदार है, अब पूरा एपिसोड देखने के लिए 11 मई तक का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Back to top button