मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा होगा अखंड भारत का संकल्प- डॉ वर्मा

सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतवारा में स्वतंत्रता दिवस समारोह

Image

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

सतना।  मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान की संस्थापिका डॉ स्वप्ना वर्मा ने अखंड भारत की स्थापना में बच्चों से अपना योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा, अखंड भारत का संकल्प पूरा हुए बिना आजादी अधूरी है। हमें इस बात का भरोसा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत का संकल्प पूरा होगा।
 सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतवारा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में डॉ वर्मा ने ध्वजारोहण किया और आजादी की लड़ाई में कुर्बानी देने वाले नायकों का नमन भी किया। सभी ने 2 मिनट का मौन रखा।उन्होंने बच्चों से कहा कि हम 15 अगस्त को आजादी का उत्सव मनाते हैं मगर यह आजादी तब तक अधूरी है जब तक अखंड भारत की स्थापना का संकल्प पूरा नहीं हो जाता। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे , उनके अभिभावक और आचार्य सभी अपनी -अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, तभी अखंड भारत का संकल्प पूरा होगा।
उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत का मान और सम्मान दुनिया में बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर  से हर रोज आतंकी वारदातें होने की खबरें आती थी मगर श्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद स्थितियां बदली है और जम्मू कश्मीर में हर तरफ तिरंगा लहरा रहा है। राष्ट्र विरोधी ताकते अब अपने लिए सुरक्षित ठिकाने ढूंढने को मजबूर है। भारत की बढ़ती ताकत से अखंड भारत का संकल्प प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरा होना तय है।
बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थितियों का जिक्र करते हुए डॉ वर्मा ने कहा कि बांग्लादेश विभाजन का दर्द झेल रहा है, वास्तव में वह भारत का हिस्सा है। वहां इन दिनों हिंदुओं और भारतीय संस्कृति पर अत्याचार हो रहे है। जिहादियों और आतंकियों ने भारतीय संस्कृति तथा हिंदुओं पर कई बार अत्याचार कर उसे खत्म करने की कोशिश की मगर उन्हें कभी भी कामयाबी नहीं मिली। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमारी संस्कृति और सभ्यता इतनी मजबूत है कि उसे कोई मिटा नहीं सकता।
मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान की संस्थापिका डॉ वर्मा ने बच्चों से सनातन परंपरा और संस्कृति को आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि वह हर रोज गीता के श्लोक याद करें, उसे जीवन का हिस्सा भी बनाएं। इससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। ऐसा करने से वे भारतीय संस्कृति को तो जानेंगे ही, साथ में उनकी धैर्य और स्मरण की शक्ति भी बढ़ेगी।
इसके साथ ही डॉ वर्मा ने विद्यालय के विकास और विस्तार में सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान नए विकास कार्यक्रम में मदद करेगा।विद्यालय में एक कंप्यूटर लैब बनाया जाएगा और उस कंप्यूटर लैब में बच्चों को अपने शैक्षणिक कार्य करने के अलावा भारतीय इतिहास की सच्चाइयों से  अवगत कराया जाएगा।
माधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान की संस्थापिका डॉक्टर वर्मा ने पौधारोपण किया साथ ही  पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Related Articles

Back to top button