मध्यप्रदेश

गुना हादसे के बाद परिवहन आयुक्त, कलेक्टर व एसपी को हटाया

संजय कुमार झा,तरुण राठी,विजय कुमार खत्री

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गुना, मध्य प्रदेश के गुना मंे हुए हादसे के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। परिवहन आयुक्त, पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर पर गाज गिरी है। तीनों को उनकी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने अपर मुख्य सचिव गृह राजेश कुमार राजौरा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए प्रमुख सचिव  सुखवीर सिंह को उक्त प्रभार से मुक्त करने संबंधी आदेश जारी किया है। शासन ने विशेष पुलिस महानिदेशक और परिवहन आयुक्त  संजय कुमार झा को परिवहन आयुक्त के पदभार से मुक्त करने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया है।

शासन से जारी आदेशानुसार गुना कलेक्टर  तरुण राठी की नवीन पदस्थापना अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर की गई है। गुना जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रथम कौशिक को कलेक्टर गुना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार गुना पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार खत्री की नवीन पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल करते हुए जिले के वरिष्ठतम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को गुना पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपने संबंधी आदेश जारी कर दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button