छत्तीसगढ़ की राजनीति में टीएस सिंहदेव का कद बढ़
पार्टी हाई कमान का उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजनीति में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का सियासी कद बढ़ गया है, क्योंकि उन्हें राज्य का उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला जो पार्टी हाई कमान ने लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सौजन्य मुलाकात की।
दिल्ली में पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक हुई थी, जिसके बाद एक फैसला लिया गया, जिसके चलते सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का विधिवत आदेश भी पार्टी मुख्यालय से जारी किया गया। राज्य की राजनीति और इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



