राजनीति

तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायक पिछले चार दिनों से विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायक पिछले चार दिनों से विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे हैं। ये विधायक राजभवन के बजाय विधानसभा में शपथ दिलाने की मांग कर रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने उन्हें राजभवन में शपथ ग्रहण करने के लिए पिछले बुधवार को आमंत्रित किया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बड़ानगर विधायक सायंतिका बंद्योपाध्याय और भागबंगला विधायक रेयात हुसैन सरकार ने राजभवन में शपथ ग्रहण करने से मना कर दिया है। वे दोनों, लोकसभा चुनाव के साथ हुए राज्य विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित हुए थे। उनका धरना चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इससे पहले, वे 27,28 जून और एक जुलाई को धरना पर बैठे थे।

उन्होंने विधानसभा परिसर में डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने अपना धरना फिर से शुरू किया। वे दोनों यह मांग कर रहे हैं कि राज्यपाल बोस उन्हें सदन में शपथ ग्रहण कराएं ताकि वे विधायक के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

दोनों नवनिर्वाचित विधायकों ने राजभवन में शपथ ग्रहण करने के राज्यपाल का आमंत्रण स्वीकार करने से इनकार करते हुए दावा किया है कि परंपरा के अनुसार उपचुनाव में जीतने वालों के मामले में, राज्यपाल सदन के स्पीकर या डिप्टी स्पीकर को शपथ दिलाने का दायित्व सौंपते हैं।

Related Articles

Back to top button