खेल

ताइक्वांडो में विहान कपूर ने जीता सिल्वर मेडल

गुड़गांव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गुड़गांव गुड़गांव में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शिवपुरी के रहने वाले विहान कपूर ने सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का और स्कूल का नाम रोशन किया है। महज 7 साल की उम्र में विहान कपूर ने अपने प्रतिद्वंदी को प्रतियोगिता में जोरदार पटकनी दी है, हालांकि विहार को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। के आर मंगलम स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला विहान कपूर पिछले करीब साढ़े तीन साल से ताइक्वांडो की तैयारी कर रहा था। अब वह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।

विहान कपूर के पिता नितिन कपूर व मां मोहिनी कपूर की मानें तो विहान शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी काफी आगे रहा है। समय पर उसे सही दिशा मिल गई जिसकी बदौलत उसे यह मेडल मिला है। उन्होंने बताया कि विहान ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 30-32 किलोग्राम वेट कैटेगरी में भाग लिया था। सनसिटी स्कूल में दो दिनों तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने के बाद अब विहान कपूर 27 दिसंबर को गोवा में आयोजित होने वाली नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले विहान ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। विहान की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसीपल और टीचर ने भी उसकी हौसलाफजाई करते हुए प्रतियोगिता में इसी तरह से मेडल जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button