
भोपाल, मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की पहली बड़ी बैठक लेने भोपाल पहुॅचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह स्टेट हैंगर पर जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा के राजधानी स्थित कार्यालय में भाजपा की बैठक हो रही है, इस बैठक में आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन हो रहा है। इससे पहले भोपाल पहुॅचे केंद्रीय गृहमंत्री का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। गृह मंत्री और मिनिस्टर इन वेटिंग डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों, सांसद वी.डी. शर्मा, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों ने भी केंद्रीय गृह मंत्री शाह का पुष्पहार पहना और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।



