मध्यप्रदेश

“सुरक्षित वाहन चालन कोर्स” विषय पर हुई कार्यशाला

भोपाल 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात प्रबंधन की नवीन तकनीकों से परिचय कराने तथा वाहन दुर्घटनाओं में पीडितों को शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता, केशलेस उपचार उपलब्ध कराने के लिये अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  मोहम्मद शाहिद अबसार के निर्देशानुसार पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआरआई) भोपाल में 20 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक “सुरक्षित वाहन चालन कोर्स” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में मध्यप्रदेश में सड़क पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओ एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से व वाहन दुर्घटनाओं में पीडितों को शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता, केशलेस उपचार सहायता उपलब्ध कराने एवं सुरक्षित वाहन चालन किये जाने के लिये निरीक्षक चालक से आरक्षक चालक स्तर के अधिकारियों को 02 दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया। साथ ही वाहनों के रख-रखाव, वाहन चालन के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों एवं वाहन चालन के समय संकेत सूचकों की जानकारी विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।

सुरक्षित वाहन चालन कोर्स का उददेश्य वाहन चालकों द्वारा संकेत सूचकों की जानकारी रखते हुए सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के लिये प्रेरित करना है, जिससे सड़क उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराया जा सके, जिसमें पदयात्रियों तथा साइकिल, वाहन चालकों को प्राथमिकता दी गयी है और भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के लक्ष्य को प्राप्त करना रखा गया है। प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ पर उप पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई  टी.के. विद्यार्थी द्वारा वाहन दुर्घटनाओं का विश्लेषण करना व उनकी रोकथाम करने के संबंध में कार्य योजना तैयार करना तथा हिट एंड रन, पी.एम. राहत योजना, राहवीर योजना आदि शासकीय योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया। व्याख्याता  लोकेश कुमार राठौर पुलिस आई.टी.आई. द्वारा वाहनों का कूलिंग सिस्टम एवं सुरक्षित वाहन चालन  रशीद खान आई.टी.आई. भोपाल द्वारा वाहन चलाते समय रखी जाने वाली सावधानियां,  हर्ष शर्मा, उपुअ एम.टी., पुमु, भोपाल द्वारा संकेत सूचक व कारकेड एवं  राजन लक्ष्मण, रक्षित केंद्र भोपाल द्वारा वाहनों के दैनिक रख-रखाव विषय पर प्रशिक्षणर्थियों को जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान पीटीआरआई के  मनोज शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक  हिमांशु कार्तिकेय एवं प्रशिक्षण टीम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कोर्स के समापन के दौरान प्रशिक्षणार्थियों की पीटीआरआई द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

 

Related Articles

Back to top button