मध्यप्रदेशराजनीति

उज्जैन में 9 अप्रैल को दीपोत्सव कार्यक्रम, प्रज्वलित किये जायेंगे 27 लाख दीप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस्कॉन के ‘प्राईड ऑफ उज्जैन सम्मान’ से सम्मानित

भोपाल, 22 फरवरी. उज्जैन में आगामी 9 अप्रैल को दीपोत्सव कार्यक्रम में 27 लाख दीप प्रज्वलित किये जायेंगे। इसमें 25 हजार वॉलेंटियर, 200 से ज्यादा सामाजिक संगठन, एनएसएस, एनसीसी के छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, आमजन मिलकर क्षिप्रा नदी के सभी घाटों पर दीप प्रज्वलन करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में कार्यक्रम के लिये गठित परामर्शदात्री समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा के बाद कहा कि अच्छे काम की शुरूआत होते ही लोग जुड़ते चले जाते हैं। भारतीय संस्कृति में दीप प्रज्वलन की परम्परा है दीप ज्योति परमात्मा से जोड़ती है। उन्होने नागरिकों से अपील की कि आगामी 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा एवं उज्जैन गौरव दिवस के अवसर पर शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम में सहभागी बनकर धार्मिक, सांस्कृतिक परम्परा को समृद्ध करें।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम में उज्जैन के सभी धर्मप्राण नागरिक सहभागी बनकर विश्व रिकार्ड बनाने में सहयोग करें। उन्होने कहा कि इस बार भूखी माता मन्दिर घाट पर भी दीप प्रज्वलन किया जायेगा। रामघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सार्वजनिक स्थलों एवं घर-घर दीप प्रज्वलन कर इस दीपोत्सव को उज्जैनवासी यादगार बनायेंगे।

मुख्यमंत्री, इस्कॉन के ‘प्राईड ऑफ उज्जैन सम्मान’ से सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उज्जैन प्रवास के दौरान इस्कॉन द्वारा प्राईड आफ उज्जैन सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस्कॉन की स्थापना की 18वी वर्षगांठ थी। मुख्यमंत्री ने इस्कॉन के श्री भक्तिचारू महाराज की समाधि को नमन किया. मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मन्दिर पहुंचकर श्री राधा मदनमोहन के दर्शन किये और आरती की।  मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ.मोहन यादव का इस्कॉन मन्दिर की ओर से अभिनन्दन किया गया। उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Related Articles

Back to top button