मध्यप्रदेशराजनीति

मध्यप्रदेश बीजेपी का हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य – शर्मा

10 फीसदी वोट बढ़ाना हर कार्यकर्ता का संकल्प

भोपाल: गुरुवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक की गई। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, महामंत्री हितानंद शर्मा ने बैठक ली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक में लिए फैसलों से संबंधी जानकारी दी, वहीं कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाना है। डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 के लिए बलिदान दिया था। इस भाव के साथ हर बूथ पर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी को 370 वोटों का समर्पण करेंगे। 10 फीसदी वोट बढ़ाना हर कार्यकर्ता का संकल्प है।

शर्मा ने कहा कि 25 फरवरी से 4 मार्च तक बीजेपी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर हितग्राहियों से संपर्क करेंगे। माइक्रो मैनेजमेंट के साथ हम प्रत्येक बूथ पर तैयारी कर रहे हैं।

संवैधानिक संस्था पर सवाल उठा रहे दिग्विजय

दिल्ली में दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी पर वीडी शर्मा ने कहा कि इलेक्शन कमिशन एक संवैधानिक संस्था है। देश संविधान से चलता है। ईवीएम को लेकर दिग्विजय सिंह देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह संवैधानिक संस्था पर सवाल उठा रहे हैं। मीडिया में बने रहने के लिए और गांधी परिवार के नजदीक जाने के लिए वो ऐसा करते हैं।

Related Articles

Back to top button