मध्यप्रदेशराजनीति

शिवराज ने सीधी की घटना को बना दिया इवेंट-अरुण यादव

आए दिन प्रदेश में व्यापम जैसे घोटाले हो रहे है

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भोपाल।पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री अरूण यादव ने कहा है कि बीते दिनों सीधी में घटित घटना ने प्रदेशवासियों को झकझोर कर रख दिया है । इस घटना से मानव जाति शर्मशार महसूस कर रही है । सीधी जिले में भाजपा के विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक के साथ किया गया कृत्य अमानवीय होकर माफी के लायक नहीं है । मुख्यमंत्री को चाहिए था कि वे पीड़ित परिवार के निवास पर जाकर संवेदना व्यक्त करते किन्तु उन्हें पीडित को अगवा कर भोपाल लाकर मीडिया इवेंट बना दिया । पीडित की पत्नी द्वारा अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के समक्ष अपनी पीड़ा भी व्यक्त की थी । यह घटना समूचे प्रदेश को शर्मशार करने वाली है एवं देश विदेश से इस घटना पर शर्मनाक प्रतिक्रिया मिल रही है । समूचे देशवासी एवं प्रदेशवासी आक्रोशित हैं और और दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं ।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए यादव ने बताया कि प्रदेश में पिछले 18 वर्षों से भाजपा की सरकार है । मुख्यमंत्री अपने आपको प्रदेश वासियों का मामा बोलते हैं पर मामा के राज में बहन-बेटियॉ एवं माताएं असुरक्षित महसूस करती है । आये दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है और अपराधियों के हौसले बुलंद है । मध्यप्रेश गरीबों एवं आदिवासियों पर अत्याचार में नं. 1 बन चुका है । यादव ने आगे कहा कि शिवराज सिंह कहते हैं कि अपराधियों को 10 फीट जमीन में गाड़ दूंगा । मैं पूछता हूँ कि प्रवेश शुक्ला पर अब तक क्या कार्यवाही की।
ग्वालियर में जिस कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में टॉप में आये है वो भाजपा नेता का है । आए दिन प्रदेश में व्यापम जैसे घोटाले हो रहे है । कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा, पटवारी परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं गड़बड़ी हो रही है । इसकी जांच होनी चाहिए ।

Related Articles

Back to top button