भारतहमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विकास और सुविधाओं की नई यात्रा-मोदी

छत्तीसगढ़ में 760 करोड़ रुपये की विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्यास किया

रायपुर,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब सात हजार छह सौ करोड़ रूपये की दस परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया। इनमें रायपुर-धनबाद और रायपुर-विशाखापट्णम आर्थिक गलियारा भी शामिल है। ये परियोजनाएं मुख्य रूप से सड़क और रेल संपर्क बढ़ाने तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं की शुरुआत होने से छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में सुविधाओं और विकास की नई यात्रा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचा सामाजिक न्याय से भी जुडा हुआ है। श्री मोदी ने कहा कि‍ ऐसे क्षेत्र जो सदियों तक अन्याय और असुविधा का दंश झेलते रहे, आज भारत सरकार उन तक सड़क, रेल तथा मोबाइल संपर्क जैसी आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ऐसे आकांक्षी जिले जिन्हें कभी पिछड़ा समझा जाता था और जहां पर हिंसा तथा अराजकता हावी रहती थी, आज उन्हीं जिलों में भारत सरकार के नेतृत्‍व में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्‍होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और पहल का लाभ इन क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, दलित, पिछड़े तथा जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ ही किसानों और मजदूरों को भी मिल रहा है।

मोदी ने कहा कि बीते नौ वर्षों में भारत सरकार ने रेल, सड़क और टेलीकॉम सहित हर तरह की संपर्क सुविधा बढ़ाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्‍होंने कहा कि इससे विकास के साथ ही रोजगार के नये अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री ने आज रायपुर में दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही तीन अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्‍होंने कोरबा स्थित इंडियन ऑयल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, रायपुर-खरियार रोड रेललाइन की दोहरीकरण परियोजना तथा केवटी-अंतागढ़ नई रेललाइन परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

मोदी ने अंतागढ़ से रायपुर के बीच नई रेल सेवा का उद्घाटन करने के साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 75 लाख कार्डों के वितरण कार्य का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा डॉ मनसुख मांडविया भी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button