मध्यप्रदेशराजनीति

मप्र में नरेंद्र तोमर को पार्टी ने फिर बनाया चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक

तोमर ने वर्ष 2018 में भी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की भूमिका निभाई थी।

भोपाल, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां जारी है। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। यहां बता दें कि तोमर ने वर्ष 2018 में भी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की भूमिका निभाई थी।
राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है, इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की शनिवार से फिर बैठक होगी। वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए फार्मेट पर विचार करेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, चुनाव अभियान समिति सहित विभिन्न समितियों के गठन पर दिग्गज नेताओं ने विचार कर सभी नेताओं के साथ समन्वय बनाते हुए सूची तैयार की है। विजय संकल्प अभियान को लेकर भी भाजपा नेताओं ने इसकी रूपरेखा पर विचार किया है। अब शनिवार की बैठक में समितियों और विजय संकल्प अभियान पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
ज्ञात हो कि राज्य में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया था। पार्टी ने एक बार फिर तोमर को वही जिम्मेदारी सौंपी है। उस चुनाव में भाजपा बहुमत से दूर रही थी और उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button