भारत

तस्करी की गई 105 प्राचीन कलाकृतियां य़ूएसए से भारत वापस आ रही

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा य़ूएसए का आभार

नई दिल्ली, भारत के विविध क्षेत्रों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली तस्करी की गई 105 प्राचीन कलाकृतियां संयुक्त राज्य अमेरिका से वापस आ रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि भारत के विभिन्न क्षेत्रों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली तस्करी की गई 105 प्राचीन कलाकृतियां संयुक्त राज्य अमेरिका से वापस आ रही हैं।

वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;“इससे प्रत्येक भारतीय प्रसन्न होगा। इसके लिए य़ूएसए का आभारी हूं।  इन बहुमूल्य कलाकृतियों का अत्यधिक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। उनकी घर वापसी हमारी विरासत और समृद्ध इतिहास को संरक्षित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

Related Articles

Back to top button