मध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा विधायक संजय पाठक का अजब ऐलान

51 प्रतिशत से कम वोट प्राप्त हुए तो चुनाव नहीं लड़ेंगे

भोपाल. मध्य प्रदेश के कटनी जिले की विजय राघोगढ़ तहसील के भाजपा विधायक संजय पाठक ने अजब ऐलान किया है. वे चुनाव से पहले अपनी विधानसभा में वोटिंग कराएंगे और अगर 51 प्रतिशत से कम वोट प्राप्त हुए तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे.
राज्य में इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और तमाम राजनीतिक दल के साथ दावेदार प्रचार अभियान में लगे हुए हैं. इसी दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री और विजय राघोगढ़ से विधायक संजय पाठक ने एक अजब ऐलान कर दिया है. उनका कहना है कि चुनाव से पहले आम मतदाता की राय के तौर पर वोट पड़ जाएंगे और अगर उन्हें इनका 51 फ़ीसदी से कम वोट मिले तो भी चुनाव नहीं लड़ेंगे.
साथ में पाठक ने जोड़ा है कि मतदान वैसे तो 70 फ़ीसदी होता है लेकिन वे 100 फ़ीसदी में से इनका 51 फ़ीसदी वोट मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे.
https://www.youtube.com/shorts/DfG3nSNlQ-o
https://www.youtube.com/shorts/DfG3nSNlQ-o

Related Articles

Back to top button