मध्यप्रदेश

भोपाल में जूनियर डाक्टर सरस्वती ने इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या

बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज ले लिया

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी के  गांधी मेडिकल कालेज की कोहेफिजा इलाके में रहने वाली छात्रा  सरस्वती ने रविवार-सोमवार को एनेस्थीसिया का इंजेक्‍शन लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण क्या है इसकी पुलिस जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लालघाटी में किराये के मकान में रहने वाली 31 वर्षीय सरस्वती मूलत: आंधप्रदेश की रहने वाली थी, वह यहां पर अपने पति के साथ किराये के मकान में रहती थी। सुबह पुलिस को हमीदिया अस्पताल से इस घटना की जानकारी मिली है। उसने सोमवार की सुबह आत्महत्या कर ली। सरस्वती गर्भवती भी थी और उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सरस्वती ने बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज ले लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।आत्महत्या की वजह क्या है इसकी पुलिस जांच कर रही है।इससे पहले इसी साल जनवरी में आकांक्षा माहेश्वरी नामक जूनियर डॉक्टर ने भी छात्रावास में सुसाइड किया था, वह बाल रोग विभाग में पी जी कर रही थी। उसने भी खुद को एक इंजेक्शन लगाया था और उसके बाद उसकी मौत हो गई थी.।

Related Articles

Back to top button