मध्यप्रदेश

ग्वालियर में हाईटेक नर्सरी और ऐरोपोनिक लेब बनेगी

600 युवाओं को प्रशिक्षण

भोपाल, ग्वालियर में हाईटेक नर्सरी के साथ ऐरोपोनिक लेब की स्थापना की जाएगी। अद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने विभागीय समीक्षा बैठक में हाईटेक नर्सरी और ऐरापोनिक लेब का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य मंत्रीकुशवाह ने कहा कि विभागीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाए। माली प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब तक 600 युवाओं को प्रशिक्षण दिए जाने पर उन्होंने कहा अधिक से अधिक इच्छुक युवा माली प्रशिक्षण प्राप्त कर सके, ऐसी व्यवस्था की जाए। उद्यानिकी विभाग पाँच प्रशिक्षण केन्द्र से माली प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहा है। मंत्री श्री कुशवाह ने उद्यानिकी उत्पादों की पृथक मंडी की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए।

बैठक में विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण श्री जे.एन. कंसोटिया, संचालक उद्यानिकी  निधि निवेदिता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button