मनोरंजन

सैफ और करीना के बड़े बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान फेमस स्टार किड हैं। आपने उन्हें पपाराजी के सामने कई बार गुस्सा होते या फिर अपशब्द बोलते सुना-देखा होगा। इस कारण कई बार सैफ और करीना की परवरिश तक पर सवाल उठे। लेकिन इस बार तैमूर का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखकर आप चौंक जाएंगे और उनके दिमाग की दाद भी देंगे।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के 8 साल के बड़े बेटे तैमूर अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो ऑनलाइन जनरल नॉलेज क्लास में शामिल हुए। यहां पर उनसे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ा एक सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने जवाब भी दे दिया। तैमूर का दिमाग देखकर को टीचर भी इंप्रेस हो गई।

टिम टिम की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग
तैमूर के इस वीडियो पर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'उम्मीद है कि उसे सिर्फ इंग्लिश ही नहीं, हिंदी भी पढ़ाई जाए।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'ब्रावो! टिम टिम।' एक और यूजर लिखते हैं, 'हमारा स्वीट रसगुल्ला टिम टिम दिमागदार है। बहुत गर्व है।'

जब तैमूर के नाम पर हुआ था बवाल
सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी की थी और पांच साल बाद 20 दिसंबर 2016 को तैमूर का जन्म हुआ था। जब उनके नाम का ऐलान हुआ था, तब भी काफी बवाल हुआ था। करीना ने 21 फरवरी 2021 को छोटे बेटे जेह को जन्म दिया।

Related Articles

Back to top button