मध्यप्रदेशराजनीति
उमा भारती और बाबूलाल गौर को भूली सरकार
भोपाल, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता की कुर्सी संभाले हुए लगभग 2 दशक पूरे हो रहे हैं और यही कारण है कि सरकार की ओर से रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है. इस रिपोर्ट कार्ड को नाम दिया गया है गरीब कल्याण महा अभियान.
राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार के दो दशक के रिपोर्ट कार्ड को जारी किया. इस मौके पर उन्होंने भाजपा के शासन संभालने के बाद राज्य की स्थिति में आए बदलाव का सिलसिले बार विवरण दिया साथी पूर्ववर्ती सरकार के मुखिया दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर हमले बोले.साथ ही भाजपा के शासनकाल के दो दशकों में मुख्यमंत्री रहे उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चैहान के शासनकाल में किए गए कामों का जिक्र किया, मगर सरकार की फिल्म से उमा भारती और गौर गायब थे।
इस मौके पर सरकार की ओर से एक फिल्म भी दिखाई गई यह फिल्म लगभग 7 मिनट की थी और इसमें भाजपा शासनकाल में बदले मध्य प्रदेश का प्रदर्शन किया गया है. इस फिल्म की महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरी फिल्म शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल पर केंद्रित रही इस फिल्म में उमा भारती और बाबूलाल गौर के शासनकाल का जिक्र किया जाना तो दूर दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम तक को नहीं लिया गया. सवाल यही हो रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया कि बाबूलाल गौर और उमा भारती का इन दो दशकों के बीच मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनकी उपलब्धियों और उनके नाम तक का जिक्र नहीं किया गया.