कांग्रेस खरगापुर से अपने विधायक से इस्तीफा दिलाकर मतपत्र से चुनाव कराए-यादव
खरगापुर में ईवीएम में गड़बड़ी

भोपाल, कांग्रेस से बगावत कर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से खरगापुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले अजय सिंह यादव ने नतीजों को संदेहास्पद बताया और कहा है कि अगर कांग्रेस मानती है कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है तो वह उदाहरण पेश करे। इसके लिए वह अपने खरगापुर के निर्वाचित विधायक से इस्तीफा दिलाकर मतपत्र से चुनाव कराने की पहल करे।
अजय सिंह यादव कहा है,जैसा की सभी को जानकारी है मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में टीकमगढ़ जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 47 खरगापुर से मै निर्दलीय उम्मीदवार तौर पर चुनाव मैदान में था जिस तरह के चुनाव परिणाम खरगापुर क्षेत्र में आए हैं वह निश्चित ही किसी न किसी गड़बड़ी की आशंका को दिखाता है इस संदर्भ में मेरे द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत की गई है एवं निर्वाचन आयोग से मांग की गई है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो भी पद्धति भी उपलब्ध हो उसको अपनाकर खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामो का न्यायसंगत तरीके से जाँच एवं पुनरीक्षण किया जाए
उन्होंने आगे कहा, मेरे चुनाव प्रचार एवं चुनाव के उपरांत जिस तरह का जन समर्थन मुझे प्राप्त था उसके बाद जिस तरह के परिणाम आए हैं वह संदेहास्पद है मैंने पार्टी में रहते हुए भारी जनसमर्थन के साथ लगातार कई वर्षो से जो आयोजन किए थे उनमें यह संदेह किया भी जा सकता है कि जनता कांग्रेस पार्टी के नेता के तौर पर मेरे साथ थी परन्तु कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद 22 अक्टूबर 2023 को खरगापुर के मेला ग्राउंड में मैंने बैठक बुलाई थी जिसमें 5000 से अधिक खरगापुर क्षेत्र के लोग सम्मिलित हुए थे एवं सभी ने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ने का समर्थन दिया था ।गौरतलब राहुल गांधी की सभा भी कांग्रेस पार्टी द्वारा इसी ग्राउंड पर करवाई गई थी मेरे चुनाव अभियान के भी तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटोध्वीडियो उपलब्ध है जिनमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार का जनसमर्थन मुझे आखिरी तक मिल रहा था ऐसे राजनीतिक हालात में मुझे मात्र 1458 मत प्राप्त हो ऐसा संभव नहीं लगता है यहां तक की जिन मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन मेरे सक्रिय पोलिंग एजेंट भी थे उन मतदान केंद्रों पर 1-2 या कहीं-कहीं तो शून्य मत भी प्राप्त हुए जो कि संभव नहीं है संबंधित मतदान केदो के मतदाता शपथ पत्र के माध्यम से या व्यक्तिगत तौर पर निर्वाचन आयोग में उपस्थित होकर भी अपना मत मुझे दिया था इस सम्बन्ध में अपना पक्ष रखने के लिए तैयार है।
कांग्रेस की हार के बाद सामने आ रही प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार चुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी का मुद्दा उठाया जा रहा है इसलिए मेरी कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं से नैतिक आधार पर मांग है कि पार्टी अपने खरगापुर विधायक का इस्तीफा दिलवाकर निर्वाचन आयोग के सामने मतपत्रों के माध्यम से चुनाव करवाने का प्रस्ताव दें ताकि मतपत्रों से आये चुनाव परिणाम के माध्यम से देश में लंबे समय से चली आ रही है इस गफलत का भी निराकरण हो सके एवं लोकतंत्र मजबूत हो सके।



