हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को मिली विभागों की जिम्मेदारी

विष्णु देव के पास सामान्य प्रशासन खनिज साधन, ऊर्जा जनसंपर्क ,वाणिज्य कर, परिवहन

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय- सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)।

उप मुख्यमंत्री  अरूण साव- लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा- गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।

मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल- स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग।

मंत्री राम विचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।

मंत्री दयाल दास बघेल- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

मंत्री केदार कश्यप- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग।

मंत्री  लखनलाल देवांगन- वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग।

मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग।

मंत्री  ओ.पी. चौधरी- वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग।

मंत्री  टंक राम वर्मा- खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।

Related Articles

Back to top button