बैतूल में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत

बैतूल, मध्य प्रदेश के बैतूल में गरज और चमक के साथ हुई बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई।
बैतूल में बेमौसम गरज और चमक के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 बकरियों की मौत हो गई है।
जिले के भीमपुर ब्लाक के अंतर्गत तीन गांव में 15 मवेशियों की मौत हुई है इनमें ग्राम रैय्यतवाड़ी, पातरी, चकढाना शामिल है। मवेशी के मालिक सुकलू मर्सकोले, सुखदेव मर्सकोले ने शासन से मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा मुलताई, शाहपुर, चिचोली, बैतूल में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के आसपास हवाएं चल रही है और उसकी नमी राज्य के दक्षिण पूर्वी हिस्से में आ रही है। इस कारण से मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक प्रदेश में आॅरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है। बैतूल में गरज और चमक के साथ हुई बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती घेरे के चलते राज्य के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी से लेकर हवाओं के साथ बारिश हुई है। इसी क्रम में बैतूल में बेमौसम गरज और चमक के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 बकरियों की मौत हो गई है।