बुंदेलखंडमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा शासन में मप्र भ्रष्टाचार और घोटाला प्रदेश बना : अरूण यादव

भोपाल/ छतरपुर, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री अरूण यादव ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा जिस प्रत्याशी को चुनाव में टिकिट दिया जायेगा । हम सब साथी उनके लिए मिलकर मेहनत करेंगें और पार्टी को हर सीट पर विजय दिलाने का कार्य करेंगें ।
अरूण यादवअपने तीन दिवसीय छतरपुर दौरे अंतर्गत शनिवार को बड़ा मलहरा में ब्लॉक, मण्डलम, सेक्टर कांग्रेस कमेटी, मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपस्थित जनसमूह को  यादव ने चुनावी रणनीति एवं कार्यप्रणाली के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से समझाया।
पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखा किया है और इस बार हम सबको मजबूती से मैदान में उतरकर लड़ाई लड़ना है । 2018 में कांग्रेस की सरकार ने सभी वर्गों का समान रूप से ख्याल रखकर अपनी कार्ययोजना प्रारंभ की थी। जिसके अंतर्गत प्रदेश के 27 लाख किसानों का 11 हजार करोड़ से अधिक की कर्ज माफ किया । आमजनों को बिजली बिलों में राहत प्रदान की एवं जनहितैषी योजनाओं पर अमल प्रारंभ किया था। परन्तु कुछ साथियों किये गये धोखे से हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। अब आगे हम ऐसी स्थिति नहीं निर्मित होने देंगें और सब मिलकर प्रदेश के चहुॅमुखी विकास के लिए कार्य करेंगें।
बड़ा मलहरा में कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अरूण यादव ने कहा कि पिछले 18 वर्षाे में भाजपा शासन में मप्र भ्रष्टाचार और घोटाला प्रदेश बन चुका है ।  नित नए घोटालों ने प्रदेश को शर्मशार कर रखा है ।  इसका जवाब हम सबको आनेवाले विधानसभा चुनावों में देना है।
शनिवार को बड़ा मलहरा में आयोजित ब्लॉक, मण्डलम और सेक्टर की बैठक में आसपास के क्षेत्रांे से सभा में पहुॅचे 2 दर्जन से अधिक युवाओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।  यादव ने सभी युवाओं का अभिनंदन करते हुए सदस्यता दिलाई।

Related Articles

Back to top button