हमर छत्तीसगढ़

बघेल से राज देवांगन कल्याण समाज के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

आबंटित शासकीय भूमि की निर्धारित प्रब्याजि राशि में छूट देने पर जताया आभार

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर राज देवांगन कल्याण समाज रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अध्यक्ष चोवा राम देवांगन के नेतृत्व में आए प्रतिधिमंडल ने मंत्रिमंडल की बैठक में रायपुर राज देवांगन कल्याण समाज रायपुर के सामाजिक भवन एवं छात्रावास निर्माण हेतु रायपुरा में आबंटित शासकीय भूमि की निर्धारित प्रब्याजि राशि में छूट देने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के सभी समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भेंट-मुलाकात के दौरान हुए सामाजिक सम्मेलन में मिलने आए विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक भवन की मांग पर सरकारी जमीन 10 से 15 प्रतिशत की दर पर एवं सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान करने की घोषणा की गई थी, ताकि समाज के बीच सामाजिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा हो।

प्रतिनिधिमंडल में रायपुर राज देवांगन कल्याण समाज रायपुर के उपाध्यक्ष  दयालु राम देवांगन, कोषाध्यक्षराजेश कुमार देवांगन, संरक्षक बालकृष्ण देवांगन, सचिव सत्येन्द्र देवांगन एवं वीरेंद्र देवांगन, सहसचिव रमेश देवांगन के अलावा श्री विजय आनंद देवांगन, राजेंद्र देवांगन,  के.आर. देवांगन, बृजलाल देवांगन सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button