मध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के भतीजे मानव हुए भाजपा में शामिल

प्रदेश अध्यक्ष व विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया के भतीजे और युवा नेता मानव घनघोरिया ने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने श्री घनघोरिया और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है जहां हम परिवारभाव से मिलकर काम करते हैं। आज जबलपुर के युवा नेता सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है, मैं उनका पार्टी में स्वागत करता हंू। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और निर्णयों से प्रभावित होकर अन्य दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। सक्षम नेतृत्व, सफल नीतियों और युवाओं के बल पर निश्चित तौर पर जबलपुर की सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजयी होगी।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात मानव घनघोरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की कार्यशैली और पार्टी की विचारधारा ने मुझे प्रभावित किया है। केन्द्र और राज्य सरकार में हो रहे विकास कार्यो और गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ हंू।

Related Articles

Back to top button