मध्यप्रदेशराजनीति

दमोह और बड़वानी के सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल

दमोह जिला पंचायत की उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे,बड़वानी जिले के शैलेश चौबे

भोपाल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  की उपस्थिति में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस सदस्यता समारोह में दमोह जिले के विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह के नेतृत्व में दमोह जिला पंचायत की उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे, बटियागढ़ जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रामरानी मंगल कुशवाहा, केशवेन्द्र सिह राजपूत बटियागढ़,  आरती पथिरिया सहित लगभग 3000 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
वहीं बड़वानी जिले के शैलेश चौबे ने अपने सैकड़ांे समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री बाला बच्चन और विधायक रवि जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 कमलनाथ ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले नेताओं का कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।नाथ ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश मंे व्याप्त महंगाई, बेरोजगार, किसानों पर हो रहे अत्याचार से प्रदेश की जनता परेशान है, प्रदेश का भविष्य खतरे में है और नौजवान भटक रहा है, संविधान और संस्कृति पर खतरा बना हुआ है। हम सभी को संविधान और संस्कृति का रक्षक बनना है। आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना है, जिसकी जिम्मेदारी आप हम सभी की है। मप्र को फिर से पटरी पर लाना है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है आप सब मप्र की तस्वीर अपने सामने रखेंगे और सच्चाई का साथ देंगे।
कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई मंजू धर्मेन्द्र कटारे सहित सभी ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी संगठन की मजबूती और 2023 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षगण चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया सहित दमोह महिला कांग्रेस अध्यक्ष  रजनी ठाकुर, विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी मनीषा दुबे, अनिल जैन, प्रशांत सिंघई, सपन जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button