मनोरंजन

धोनी और उनकी पत्नी को मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती है जान्हवी कपूर

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी को अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती है।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है।

जान्हवी कपूर ने कहा, हम सभी धोनी के फैन हैं। उन्होंने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। मैं यह कहना चाहूंगी कि सिर्फ क्रिकेटर होने के नाते हम उनसे प्यार नहीं करते हैं। उनका मिजाज, उनके उसूल और वो जिस तरह के इंसान हैं, उनका यह पूरा व्यक्तित्व मुझे बहुत पसंद है। हम उन्हें और उनकी वाइफ साक्षी धोनी को यह फिल्म दिखाना चाहते हैं।

राजकुमार राव ने कहा, पूरी दुनिय धोनी की फैन है।धोनी बहुत बड़े लीजेंड पर्सन हैं। लेकिन जिस तरह से वह टीम को लीड करते हैं, वह तारीफ के काबिल है। धोनी बहुत डाउन टू अर्थ और हंबल इंसान हैं। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके अदंर किसी भी हालात से डील करने की अच्छी समझ है।

फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के अलावा राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।।शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, 31 मई को रिलीज होगी।

 

Related Articles

Back to top button