मनोरंजन

कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भोजपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रदीप पांडेय चिंटू

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू, कांस फिल्म फेस्टिवल मे भोजपुरी भाषा का प्रतिनिधित्व करेंगे। 14 से 25 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। चिटू ,भोजपुरी के पहले ऐसे स्टार हो गये हैं, जो कांस फिल्म फेस्टिबल में अपना जलवा बिखेरते नज़र आयेंगे।

चिंटू ने कहा,कांस फिल्म महोत्सव में अनेक प्रकार की फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं, जैसे कि सिनेमा की कई विधाओं में फीचर फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, और विभिन्न लघु फिल्में। इस आयोजन में हॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर पूरी दुनिया से फिल्म स्टार, निर्माता, निर्देशक और फिल्म उद्योग से जुड़े लोग शामिल होते हैं। पहली बार इस आयोजन में भोजपुरी भाषा को शामिल किया गया, जिसके नेतृत्व का सौभाग्य मुझे मिला है। यह मेरे लिए गर्व कि बात है कि इंटरनेशनल फिल्म समुदाय के सामने मैं आपनी माटी की भाषा का प्रतिनिधित्व करूंगा। ऐसा पहली बार हो रहा है, इसलिए भी यह मेरे लिए काफी अहम है।

 

Related Articles

Back to top button