मध्यप्रदेशराजनीति

संजय पाठक जनादेश में फेल?

भोपाल, मध्य प्रदेश से कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा के विधायक संजय पाठक ने आगामी चुनाव लड़ने को लेकर जनादेश के तहत वोटिंग कराई. इस वोटिंग में उन्हें कुल मतदान के 75 प्रतिशत वोट मिले, मगर इस विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदाताओं में से जो मत उन्हें हासिल हुए हैं उसका प्रतिशत 50 से भी कम है.
संजय पाठक ने इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने क्षेत्र के मतदाताओं की राय मांगी. इसके लिए विधिवत उन्होंने चार दिन तक मतदान की प्रक्रिया भी अपनाई. इस प्रक्रिया के तहत उन्होंने 260 से ज्यादा गांव तक मत पेटियांभेजें और उनमें मतदान कराया.
मतदान करने की पूरी जिम्मेदारी संजय पाठक से जुड़े लोगों के पास थी जिनके पास मत पेटियां थी मतपत्र में टिक लगाने वाला पेन उनके पास था और मतदाता की उंगली में जो स्याही लगाने थी वह जिम्मेदारी उन पर थी यह प्रक्रिया चार दिन चली और उसके बाद शुक्रवार को मत गणना हुई. मतगणना के जो नतीजे आए उसके मुताबिक कुल वोट पड़े थे 137055 और उसमें से संजय पाठक को जो वोट मिले उनकी संख्या थी 103203 इस तरह संजय पाठक को कुल मतदाता द्वारा किए गए मतदान में से 75% से ज्यादा वोट मिले.
विजयराघवगढ़ की कुल मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो इस विधानसभा क्षेत्र में 216000 से ज्यादा मतदाता है और उनका 50% अगर देखा जाए तो वह 108000 से ज्यादा होता है. कुल मतदाताओं के वोट की लिहाज से अगर प्रतिशत निकल जाए तो संजय पाठक को जो वोट मिले हैं वह 50% से कम है अर्थात उन्हें 48 फ़ीसदी वोट ही हासिल हुए हैं.
जानकारों का मानना है कि संजय पाठक की रननीति के तहत अगला चुनाव लड़ने वाले हैं इसी के चलते उन्होंने यह जनादेश कराया है ताकि उन्हें इस बात की जानकारी हो सके कि किन-किन इलाकों में उनकी स्थिति कमजोर है और चुनाव जीतने के लिए उन इलाकों में क्या किया जाए. इसके पीछे वजह भी है क्योंकि बीते तीन चुनाव में संजय पाठक के वोट प्रतिशत पर गौर करें तो उन्हें वर्ष 2013 में जहां 40% वोट मिले थे वहीं 2018 में 47 % वोट में हासिल कर सके थे 2013 की विधानसभा चुनाव में तो वह बहुत कम वोट के अंदर से जीते थे. आगामी चुनाव को लेकर भी उन्हें शंकाएं हैं लिहाजा उन्होंने तैयारी अभी से तेज कर दी है.

Related Articles

Back to top button