
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बुहारा में निर्माणाधीन पुल के नजदीक एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई . सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बिल्हेटी से ट्रक में सवार होकर टीकमगढ़ के जतारा जा रहे थे। । ये लोग टीकमगढ़ के जतारा से लौट रहे थे। मौके पर बचाव कार्य चल रहे हैं और पुलिस व प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं। घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में ट्रक में सवार 3 बच्चे गुंजन, ईशु खटीक, देव सहित महिला गुंजा एवं एक अन्य की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है । मृतक और घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। बचाव कार्य शुरू हुआ। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। हाल ही में हुई बारिश के कारण नदी का पानी भी तेज गति से चल रहा है, जिसके कारण रेस्क्यू कार्य में बाधा आ रही है।



