
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य र्प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में कहा कि एक घर में अलग-अलग कानून हो तो क्या वह घर चल सकता है, संविधान में समान नागरिक अधिकारों की बात कही गई और सुप्रीम कोर्ट बार बार कह रहा है कॉमन सिविल कोड लाओ।
प््राधानमंत्री मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, समान नागरिक संहिता कानून का विरोध करने वालों के वोट का भूखा बताते हुए हमला बोला और कहा, एक घर में एक के लिए अलग और दूसरे के लिए अलग कानून हो तो क्या वह घर चल सकता है, ऐसे में देश कैसे चलेगा, संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकारों की बात कही गई। सुप्रीम कोर्ट बार बार कह रहा है कॉमन सिविल कोड लाओ।
विपक्षी दलों पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, यदि ये मुसलमान के सच्चे हितैषी होते तो आज मुस्लिम शिक्षा,अर्थ में पीछे नहीं रहते। मुसलमान भाई बहिनों की स्थिति के देखें तो वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमंदा भाई बहिनों को तबाह कर रखा है जीना मुश्किल कर रखा है
प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा ने यह तय किया कि हमें तुष्टिकरण के रास्ते पर नहीं चलना,वोट बैंक के रास्ते पर नहीं चलना, सच्चा रास्ता सिर्फ संतुष्टिकरण।आज जहां भी भाजपा सरकार है वहां हम संतुष्टिकरण वाला मंत्र अपनाए हुए हैं।
तीन तलाक के मुददे की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, जो लोग तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं,वे वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं।तीन तलाक से जो नुकसान होता है वह सिर्फ बेटियों का नहीं है, पूरा परिवार तबाह हो जाता है।इसका इसलाम से संबंध होता तो इस्लामिक देश इसे खत्म नहीं करते। मिस्त्र में 90प्रतिशत सुन्नी मुस्लिम समाज है, वहां 90साल पहले इस प्रथा को खत्म कर दिया ।
इस मौके पर पटना में विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए हुई बैठक को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत तय है,इसलिए विपक्षी दलों में बौखलाहट है, इसलिए उन्होंने तय किया है कि चुनाव से कुछ माह पहले जनता को गुमराह किया जाए, बरगलाया जाए। वे झूठे आरोप लगाकर सत्ता हथियाना चाहते है।
कांग्रेस की ओर से विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव और उसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा मध्यप्रदेश में पांच गारंटी देने का ऐलान किया है। इन गारंटी पर भी उन्होंने तंज कसा और कहा कि आजकल नया शब्द खूब पॉपुलर हो रहा है और वह है गारंटी, बार-बार आता है गारंटी शब्द।आखिर विपक्षी दल किस चीज की गारंटी है, यह सारे लोग गारंटी है भ्रष्टाचार की, गारंटी है लाखों करोड़ रुपए के घोटाले की। पिछले दिनों एक फोटो ऑफ हुआ है जिस में शामिल दलों के जितनी पार्टियों के लोग दिख रहे हैं कुल मिलाकर सारे मिलकर 20 लाख करोड़ों रुपए के घोटाले की गारंटी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉन्ग्रेस,आरजेडी, टीएमसी, डीएमके, एनसीटी सहित तमाम दलों से जुड़े घोटालों का जिक्र किया और कहा की इनके घोटालों का मीटर बनाया जाना चाहिए। आपको गांधी परिवार के बेटे – बेटी एक का विकास करना हो तो फिर कांग्रेस का वोट दीजिए।आपको मुलायम सिंह के बेटे का भला करना है तो समाजवादी पार्टी को वोट दीजिए।अगर आप लालू परिवार के बेटे बेटियों का भला करना चाहते हो तो आरजेडी को वोट दीजिए।आपको शरद पवार की बेटे बेटी का भला करना हो तो आप एनसीपी को वोट दीजिए।आपको अब्दुल्ला परिवार के बेटे का भला करना हो तो आप नेशनल कांफ्रेंस को वोट दीजिए।करुणा के बेटे बेटियों, पोते पोतियों का भला करना हो तो डीएमके को वोट दीजिए।आपको चंद्रशेखर राव की बेटी का भला करना हो तो आप पीआरएस को वोट दीजिए।लेकिन मेरी बात ध्यान से सुनिएगा, अगर आपको अपने बेटे – बेटी का, अपने पोते – पोती का, अगर आपको अपने परिवार के बच्चों का भला करना है तो आप वोट भाजपा को दीजिए।
विपक्षी दलों की गारंटी का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह देश को एक गारंटी दे रहे हैं उनकी घोटालों की गारंटी है तो हमारी गारंटी है हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की, गारंटी हर चोर लुटेरे पर कार्रवाई की, गारंटी है जिसने गरीब और देश को लूटा है उसका हिसाब तो होकर रहेगा, कानून का डंडा चल रहा है, उन्हें जेल की सलाखें दिख रहे हैं, तब यह जुगलबंदी कर रहे हैं और कॉमन प्रोग्राम बना रहे हैं।इनमें कई लोग ऐसे हैं जो जमानत पर चल रहे हैं और घोटाले के आरोपी हैं वहीं कुछ भी लोग हैं जो जेल से अनुभव लेकर आए हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राजनीतिक कार्यकर्ता से उपर उठकर सामाजिक कार्यकर्ता के तौर में काम कर अपनी पहचान बनाना चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता एसी में बैठकर काम नहीं करता। हम ऐसे लोग है जो जनता की बीच हर मौसम में और गांव गांव जाकर काम करते है।
प्रधानमंत्री ने बूथ लेवल के कार्यकर्ता की ताकत बताते हुए कहा कि सरकार जब भी कोई योजना बनाती है तो व विचार आपके पास से ही आता है। उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए उन्हांने कहा कि उज्जला योजना का विचार बूथ स्तर से नहीं आया होता तो योजना ही नहीं होती। गांव से कार्यकर्ता ने उज्जवला योजना के बारे में बताया तो यह नीति बन गई।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी वायु सेना के विशेष विमान से भोपाल पहुॅचे, हवाई अडडे पर उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम नेताओं ने अगवानी की और उसके बाद वे सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन पहुॅचे।