
मोहन यादव की गृहमंत्री शाह से सौजन्य भेंट
भोपाल/नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव शुक्रवार को दिल्ली के प्रवास पर रहे। इस प्रवास के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। यादव के इस दिल्ली प्रवास को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। समझा जा रहा है कि यादव ने केंद्रीय नेताओं से मंत्रियों के नाम को लेकर चर्चा की होगी।