भारत

हरियाणा के प्राइमरी एजुकेशन डिपार्टमेंट में फेक एडमिशन का बड़ा मामला, 4 लाख फर्जी एडमिशन, CBI ने दर्ज किया केस

हरियाणा
हरियाणा के प्राइमरी एजुकेशन डिपार्टमेंट में फेक एडमिशन का बड़ा मामला सामने आया है। सीबाआई ने इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014-16 के बीच हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 4 लाख छात्रों के फर्जी दाखिले कराए गए। साथ ही, इन फर्जी छात्रों के नाम पर धन की हेराफेरी करने का भी आरोप है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह खबर ऐसे वक्त सामने आई है जब सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में बड़ा ऐक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को झारखंड के हजारीबाग में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य एहसानुल हक को NTA की ओर से 5 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए हजारीबाग का नगर समन्वयक बनाया गया था। उन्होंने बताया कि उप-प्रधानाचार्य इम्तियाज आलम को एनटीए का पर्यवेक्षक और ओएसिस स्कूल का केंद्र समन्वयक नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा के लिए BJP के चुनाव प्रभारी
गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हाल ही में हरियाणा के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में एक बार फिर गरीबों, किसानों, वंचित वर्गों और आम लोगों की सरकार सत्ता में आएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मुकाबले या मुश्किल काम की सफलता में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनी या किसी अन्य की तरह कार्यकर्ताओं का पार्टी पर पूरा अधिकार है। प्रधान ने कहा कि भाजपा हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है और राज्य की प्रगति के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है। चुनाव में अब करीब 100 दिन बचे हैं और इस ‘मिशन 100 दिन’ में पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान व्याप्त झूठ और कुशासन को उजागर करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button