मध्यप्रदेशराजनीति

मध्य प्रदेश में बसपा के सात उम्मीदवार घोषित

भोपाल मध्य प्रदेश में तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का फैसला शुरू हो गया है और इसकी शुरुआत बहुजन समाज पार्टी ने कर दी है.
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिपल के हस्ताक्षर से 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है. जारी की गई सूची के अनुसार बलबीर सिंह दंडोतिया को मुरैना के दिमनी ,अवधेश प्रताप सिंह को निवाड़ी ,रामराजा पाठक को छतरपुर जिले की राजनगर, देशराज अहिरवार को सतना जिले की रैगांव, मणि राम सिंह पटेल को सतना जिले की रामपुर बघेलान, विष्णु देव पांडे को रीवा जिले की सिरमौर और पंकज सिंह को रीवा जिले की सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है.

Related Articles

Back to top button