मध्यप्रदेशराजनीति

अमित शाह एक दिवसीय इंदौर प्रवास पर

भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन एवं पूजन

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। इस दौरान शाह इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 1.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाह दोपहर 2 बजे जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 3 बजे मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।शाह शाम 5 बजे होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे। अमित शाह रात्रि 8.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे दिल्ली रवाना होंगे।
अमित शाह के स्वागत की तैयारियां जोरों पर है, पूरे शहर को भाजपा के रंग में रंगने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। इस आयोजन की तैयारियों पर भाजपा महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की नजर रही।

Related Articles

Back to top button