भारत

सागर में रविदास के मंदिर निर्माण के लिए यात्राएं

भोपाल, मध्य प्रदेश सागर जिले में संत रविदास के मंदिर का निर्माण किया जाना है, इसके लिए राज्य में पांच समरसता यात्राएं निकाली जा रही है। इन यात्राओं की शुरुआत मंगलवार को हो रही है। इन यात्राओं मे समाज के तमाम प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और विभिन्न स्थानों का जल व मिटटी लेकर सागर पहुॅचेगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान संत शिरोमणि सदगुरू श्री रविदास जी के सागर में मंदिर निर्माण के लिए पूरे प्रदेश में निकाली जाने वाली समरसता यात्रा का शुभारंभ सिंगरौली जिले के बैढ़न से 25 जुलाई को करेंगे। वे सायंकाल रामलीला मैदान बैढ़न से संत रविदास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संत रविदास समरसता यात्रा सिंगरौली, सीधी, रीवा सतना, पन्ना, दमोह जिलों का भ्रमण करते हुए 12 अगस्त को सागर में संपन्न होगी। इसके माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सागर के पास बड़तूमा में 100 करोड़ रूपए की लागत से संत शिरोमणि सदगुरू श्री रविदास जी का विशाल और भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिये समरसता यात्राएँ 25 जुलाई, 2023 प्रारम्भ हो रही है। पाँचों यात्रा दल 11 अगस्त 2023 की रात्रि तक सागर में एकत्रित होंगे। सभी यात्राएँ 12 अगस्त, 2023 तक हर गाँव से मिट्टी एवं सभी विकासखण्डों की 313 नदियों से जल का सांकेतिक संग्रहण एवं जन-जागरण करते हुए सागर पहुँचेंगी। स्थान-स्थान पर जनं-संवाद होंगे। सागर में 12 अगस्त 2023 को मंदिर निर्माण की स्थापना के शिलान्यास एवं वृहद स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम होगा।

यात्रा दल पाँच स्थानों से प्रारंभ होकर सागर पहुँचेंगा। पहली यात्रा का प्रारंभ जावद जिला नीमच से होगा। दूसरी यात्रा मांडव जिला धार से शुरू होगी।तीसरी यात्रा श्योपुर से शुरू होगी। चैथी यात्रा बालाघाट से शुरू होगी।
पाँचवीं यात्रा सिंगरौली से शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button