राजस्थान

पाइपलाइन खुदाई कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दो व्यक्तियों की मौत, पांच के दबे होने की आशंका

जयपुर,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान के भरतपुर में रविवार सुबह पाइपलाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य के दबे होने की आशंका है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों के मुताबिक, जंगी का नगला गांव के पास पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए 10 फुट गहरे गड्ढे को कुछ मजदूर भर रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई, जिसके चलते 12 मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।

पुलिस ने कहा कि चीख-पुकार सुनकर अन्य मजदूरों और परियोजना कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन मिट्टी की गहराई और भारीपन के कारण तत्काल प्रयास मुश्किल हो गए।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कहा कि बचाव दल ने मिट्टी हटाने और फंसे मजदूरों को निकालने के लिए 'अर्थमूविंग' मशीन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कहा कि बचाव दल सात मजदूरों को बाहर निकालने में सफल रहा, जिनमें से दो अंकुल (22) और विमला देवी (45) की मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button