मध्यप्रदेश

भाजपा के विकास में मछुआरा समाज का बड़ा योगदानः मुरलीधर राव

मछुआरा प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने रविवार को मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो मुझे मछुआरा समाज के हितों के लिए लड़ने और काम करने का अवसर मिला है। कांग्रेस के शासनकाल में मल्टीनेशनल कंपनियों को समुद्रों से मछलियां निकालने का ठेका दिया जा रहा था, जिसके विरोध में मैंने देशभर में 7 हजार किमी की नाव यात्रा निकालकर किया और मसौदा बनाकर सरकार के सामने प्रस्तुत किया, जिसका परिणाम यह रहा है कि ठेका निरस्त हो गया। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज को यह बात इसलिए बताना चाहता हूं, क्योंकि समाज को बहुत करीब से जाना और पहचाना है, उनके दुख-दर्द को जानता हूं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुरलीधर राव ने कहा कि मछुआरा समाज का भगवान श्रीराम से करीब का रिश्ता रहा है। भाजपा ने आयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण किया, भाजपा ने कश्मीर से धारा-370 हटाई और महिलाओं को ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है। लेकिन कांग्रेस ने देश को 70 सालों तक लूटने का काम किया और मछुआरा समाज के हितों के लिए कुछ भी नहीं किया। भाजपा को जब भी मौका मिला, जनता से किए वादे पूरे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास में मछुआरा समाज का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है, इसलिए पार्टी को ताकत देने के लिए अभी से एकजुट हो जाएं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं और उनका लाभ दिलवाने का प्रयास भी करें।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्षविष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आप बहुत सौभाग्यशाली हैं और उस समाज के वंशज हैं, जिसने वनवास में भगवान श्रीराम का साथ दिया। इसलिए भगवान श्रीराम का इस समाज से अटूट विश्वास का नाता रहा है। यह समाज जो कहता है वही करता है और यही मछुआरा समाज का ध्येय रहा है। देश-प्रदेश को आगे ले जाने में मछुआरा समाज का भी बहुत बड़ा योगदान है। यह मछुआरा समाज है, जो अभी अपने संकल्पों को लेकर काम कर रहा है।
प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  बाबूलाल चौहान ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने काम में विश्वास करती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को 1000 रूपए दिए जाएंगे, आज बहनों के खातों में यह राशि पहुंच रही है।  कांग्रेस की तरह झूठ बोलने का काम हम नहीं करते हैं। सम्मेलन आए कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए श्री चौहान ने कहा कि भाजपा को फिर विजयी बनाने संकल्प लें। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ कार्यालय मंत्री रवि मांझी ने किया।

Related Articles

Back to top button