मध्यप्रदेश

उज्जैन में धूमधाम से निकली भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी

मुख्यमंत्री चौहान सपत्निक पूजन कर सवारी में शामिल हुए

ज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी आज धूमधाम से निकली। सवारी निकलने के पहले मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ विधि-विधान से भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन कर सवारी को आगे बढ़ाया। सवारी सभा मण्डप से होकर महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, रामानुजकोट होते हुए रामघाट पहुँची।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शिवमय हुए शिवराज

 

भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में मुख्यमंत्री  चौहान भक्ति में सराबोर नजर आये, मानो स्वयं शिवमय हो गए हैं। वे सवारी मार्ग में भगवान महाकाल की जय-जयकार करते हुए धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ नंगे पैर चले। मुख्यमंत्री ने भजन मंडलियों के साथ झांझ-मंजीरे बजाए और कीर्तन किया।

मुख्यमंत्री चौहान सपत्निक सवारी मार्ग में पैदल रामघाट तक पहुँचे। मार्ग में अन्य भक्तों के साथ मुख्यमंत्री भी शिवभक्ति में लीन नजर आये। उन्होंने भजन मण्डलियों के साथ झांझ बजाया और जय महाकाल के नारे लगाये। मुख्यमंत्री  चौहान ने मार्ग में बड़ी संख्या में बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए खड़े दर्शनार्थियों एवं मार्ग के मकानों में रहने वाले नगरवासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लगभग 5 बजे बाबा महाकाल की पालकी रामघाट पहुँची जहाँ भगवान चंद्रमौलेश्वर का माँ शिप्रा के जल से अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। पूजन-अर्चन में भी मुख्यमंत्री  चौहान एवं साधना सिंह ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button