
नई दिल्ली, सर्वोच्च न्यायालय से मिली राहत के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी गई है.
राहुल गांधी पर दर्ज हुए एक मानहानि के मामले में सूरत न्यायालय ने 2 साल की सजा सुनाई थी इसके चलते उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई थी. यह मामला हाईकोर्ट गुजरात से होता हुआ सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा जहां से उन्हें राहत मिली और सजा पर स्थगन दे दिया गया.
सर्वोच्च न्यायालय से स्थगन मिलने के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल कर दिया है.