राजनीति

दतिया में दिख सकते हैं दलबदल के साइड इफेक्ट

भाजपा के नेता अवधेश नायक ने कांग्रेस का दामन थामा

भोपाल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का खेल जारी है और तमाम नेता राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए दलबदल का सहारा ले रहे हैं. हाल ही में दतिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के नेता अवधेश नायक ने कांग्रेस का दामन थामा है क्या इस दल बदल के सियासी तौर पर साइड इफेक्ट होंगे यह बड़ा सवाल है.
राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से दतिया विधानसभा सीट एक ऐसी है जहां पर कांग्रेस के लिए जीत लगातार मुश्किल रही है मगर यहां राजेंद्र भारती ने हिम्मत नहीं , वे लगातार चुनाव लड़ रहे हैं भले ही उन्हें हार मिली और यही कारण रहा कि उनकी हार का अंतर लगातार कम होता गया वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में वे नरोत्तम मिश्रा से महज ढाई हजार वोटों के अंतर से हारे थे.
एक तरफ जहां राजेंद्र भारती फिर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं इसी बीच भाजपा से नाता रखने वाले अवधेश नायक का कांग्रेस में प्रवेश हुआ है. चर्चा यह है कि कांग्रेस भारती अथवा नायक में से ही किसी एक को उम्मीदवार बनाएगी. सवाल उठ रहा है कि क्या नायक इस बात को स्वीकार कर लेंगे कि भारती को उम्मीदवार बनाया जाए और क्या राजेंद्र भारती दल बदल करने वाले नायक को पार्टी उम्मीदवार बनाएं. इसी के चलते यह कयास बाजी भी तेज हो गई है क्या कांग्रेस में दतिया में घमासान होगा और चुनाव में पार्टी एकजुट होकर मुकाबला कर पाएगी.

Related Articles

Back to top button